हिन्दी शब्द का इतिहास

 विद्वानों के मतानुसार हिंदी शब्द फारसी भाषा से लिया गया है साथियों जब ईरान से कुछ लोग खेवर दर्रे से होते हुए जो  वर्तमान में पाकिस्तान में हैं। सिंध नदी के पास-पास का क्षेत्र यहां बसे हुए लोगों को उन्होंने हिंदवासी कहां और सिंधू नदी को हिंदू कहा।साथियों ईरानी लोग 'स' का प्रयोग 'ह' की तरह करते हैं और 'ध'का प्रयोग 'द' की तरह इसी कारण उन्होंने सिंधु नदी को हिंदू और वहां के लोगों को हिंद देश के वासी कहा जिससे वर्तमान में हमारे देश का नाम हिंदू+स्थान(हिन्दुस्तान)हुआ।

बहुत सारे विद्वानों के अलग-अलग मत हैं साथियों परंतु मूल मत यही माना जाता है कि हिंदी फारसी भाषा का शब्द है और यह ईरान के लोगों से मिला है जबकि कुछ विद्वान यह भी मानते हैं की हिंदी शब्द संस्कृत की (हिन्+टू) धातु से बना है जिसका अर्थ होता है "दुष्टों का संहार करने वाली भाषा" हिंदी भाषा की महत्वता उसकी व्यापकता को आप इसी से समझ सकते हैं कि जितनी भी भाषा हिंदी के संपर्क में आयी वे सभी भाषाएं हिंदी में मिलती ग‌ई ।आज विश्व की अधिकतर भाषाओं के शब्द हिंदी भाषा में देखे जा सकते हैं इसीलिए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि हिंदी भाषा वह विशाल रूपी समुद्र है जिसमें अन्य सभी नदी रूपी भाषाएं सम्मिलित की जा सकती है धन्यवाद

आचार्य भूपेंद्र हरदैनियां (दार्शनिक एवं शिक्षाविद)एम.ए.(हिंदी)

Comments

Post a Comment